बिहार के मोकामा में भीषण हा’दसा, कार ने सात लोगों को रौं’दा, तीन की मौ’त, चार घा’यल

PATNA-मोकामा में बेकाबू कार ने सात लोगों को रौं’दा, तीन की मौत, मरांची इंग्लिश में हादसा, महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घा’यल, भागलपुर से पटना आ रही बेकाबू कार ने ली लोगों की जा’न : मरांची थाना क्षेत्र के मरांची इंग्लिश में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे भागलपुर से पटना आ रही तेज रफ्तार कार यमराज बन कर आई। बेकाबू कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे सात लोगों को कु’चल दिया, जिसमें गंभीर रूप से घा’यल दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई, जबकि एक की मौ’त इलाज के दौरान हो गई। हा’दसे में महिला समेत चार लोग गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गए।

मृतकों में बालमुकुंद तांती (55) ग्राम मरांची इंग्लिश, कांति देवी (50) शेरपुर व कन्हैया कुमार (15) बादपुर शामिल हैं। घा’यलों में प्रीति देवी (शेरपुर), मो. आशिक (मरांची इंग्लिश), उमेश तांती (बालगुदर, लखीसराय) और एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने चालक की धु’नाई कर दी। बाद में उसे कार समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया कार चालक कुमार गौरव पटेल नगर, पटना का रहने वाला है।

यह हादसा सोमवार की दोपहर करीब दो बजे हुआ। बताया गया है कि मरांची इंग्लिश के एनएच-80 किनारे मिठाई दुकान के पास स्थानीय लोग खड़े थे। तभी बड़हिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे सात लोगों को रौं’द दिया, जिसमें तीन की जा’न चली गई जबकि चार लोग अस्पताल में जिंदगी की जं’ग लड़ रहे हैं। मरांची थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *