बिहार के मुज़फ्फरपुर में बॉयफ्रेंड के लिए शॉपिंग मॉल में दो लड़कियों के बीच हुआ झगड़ा, देखिए VIDEO

मॉल के बाहर ब्‍वायफ्रेंड को लेकर लड़कियों का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, बिहार के मुजफ्फरपुर की घटना : नगर थाना से सटे मोतीझील स्थित एक मॉल में बॉयफ्रेंड पर कमेंट करने को लेकर लड़कियां आपस मे भीड़ गई। एक दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट की गई।

घटना को देख वहां पर देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। मगर इसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची। हालांकि कुछ देर बाद मॉल के एक कर्मी के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। घटना का तस्वीर व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। नगर थाना की पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।

बताया जा रहा कि बॉयफ्रेंड को लेकर लडकियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सभी उलझ गए। वायरल वीडियों में देखा जा रहा कि मौके पर एक लड़का खड़ा है। उसके साथ चार लड़कियां भी वहां पर है, जो आपस मे उलझी है। दो लड़कियां एक लड़की के साथ जमकर मारपीट कर रही है। वहां मौजूद लड़का बचाव करने के बदले खड़ा रहता है। वहीं वहां मौजूद अन्य लड़के इसका वीडियो बनाते रहते है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

बिहार के मुज़ाफ़रपुर में बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों के बीच हुआ जमकर झगड़ा देखिए VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *