बिहार में सुबह बनी सिहरन, कुछ जिलों में धुंध की स्थिति, बूंदाबांदी के भी आसार

बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मानसून टुफ लाइन के प्रभाव के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, पटना समेत राज्य के 33 शहरों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही कई जिले में सुबह से ही सिहरन महसूस की जा रही है। वहीं राज्य के कुछ जिलों में धुंध की स्थिति भी रह सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की विदाई की ट्रफ रेखा फारबिसगंज और मालदा से होकर गुजर रही है। मौसमविदों के मुताबिक एक हफ्ते में सूर्य के शहरों में पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट होगी। पटना समेत अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 34.5 डिग्री

गया 34.4 डिग्री

भागलपुर 33.0 डिग्री

मुजफ्फरपुर 312 डिग्री

मौसमविदों के मुताबिक आने वाले दिनों में सूबे की हवा में नमी बढ़ेगी। सुबह में हल्की सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। अभी पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। रविवार को कई जिलों में सुबह से ही कड़ी धूप रही। दिनभर कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और 15 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। 369 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी परी) में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *