नागरिकता कानून पर पटना में भी ब’वाल, 2 पुलिस पिकेट फूं’के, डीएसपी समेत 27 घा’यल

पटना | नागरिकता कानून के विरोध में रविवार को राजधानी में उ’ग्र प्र’दर्शन हुआ। प्र’दर्शनकारियों ने गांधी मैदान के कारगिल चौक, अशोक राजपथ होते हुए गाय घाट तक तीन घंटे ब’वाल किया। शाम पांच बजे हजारों प्रदर्शनकारी कारगिल चौक पहुंचे और दो पुलिस पोस्ट और पांच दो पहिया वाहनों को फूं’क डाला। बीस वाहनों को क्ष’तिग्रस्त भी कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प’थराव भी किया जिससे टाउन डीएसपी सुरेश कुमार, गांधी मैदान थानेदार सुनील सिंह, बुद्धा कॉलोनी थानेदार रविशंकर सिंह सहित 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 12 राहगीर भी जख्मी हुए। प्रदर्शनकारियों ने कई प्रत्रकारों की बाइक भी फूंक दी।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस ने हवाई फा’यरिंग भी की और आं’सू गै’स के गो’ले छोड़े। प्र’दर्शनकारियों की तरफ से भी कई राउंड फा’यरिंग हुई। रात 8 बजे मामला नियंत्रण में आया। एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि सीसीटीवी से प्रदर्शनकारियों की पहचान होगी। कानून को हाथ में लेने वालों पर एफआईआर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने जामिया में घुसकर छात्रों को पीटा : नागरिकता कानून के वि’रोध में रविवार को पूर्वोत्तर के अलावा दिल्ली, अलीगढ़ सहित कई शहर जले। दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास उपद्रवी भीड़ ने 8 वाहन फूंक दिए और पथराव किया। उपद्रवियों काे खदेड़ते हुए पुलिस यूनिवर्सिटी में घुस गई और छात्रों को पीटा। नॉर्थ-ईस्ट में लगातार 7वें दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरे दिन हिंसा हुई। असम में गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में ढील दी गई। पढ़ें देश-विदेश भी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *