कश्मीर की तरह दिल्ली से छीन जाएगा राज्य का दर्जा, इसलिए मोदी-अमित शाह के सामने झुके केजरीवाल?

Dayanand pandey

तो क्या दिल्ली से राज्य का दर्जा छिनने जा रहा है ? और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल डर गए हैं दिल्ली के कश्मीर बन जाने से। तमाम दंगाई आप पार्टी से चिन्हित हुए हैं। दिल्ली से राज्य का दर्जा छीन लेना घायल अमित शाह का अगला वार हो सकता है। इसी लिए अरविंद केजरीवाल भाजपा शरणम गच्छामि हो गए हैं। कौन नहीं जानता कि कन्हैया ने जे एन यू में देशद्रोही नारे लगाए थे। फिर अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया को कोई फांसी नहीं दी है। सिर्फ कन्हैया की चार्जशीट को मंजूरी दी है। जिसे बहुत पहले दे दिया जाना चाहिए था। अरविंद ने यह फ़ाइल दबा कर गलती की थी।

फिर क्या पता जस्टिस मुरलीधर जैसा कोई कांग्रेस भक्त जज इस केस की सुनवाई करे और कन्हैया को दोषमुक्त घोषित कर दे। गो कि कन्हैया को देशद्रोह मामले से बचा पाना टेढ़ी खीर है। सज़ा तो देर सवेर कन्हैया एंड गैंग को मिलनी ही है , यह लिख कर रख लीजिए। ताकि सनद रहे और वक्त ज़रूरत काम आए। लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा कन्हैया की चार्जशीट को स्वीकृति देना और ताहिर हुसैन को पार्टी से निकाल देना आप पार्टी के भीतर कुछ लोगों को बहुत नागवार गुज़र रहा है।

कांग्रेस भी खफा है। और वामपंथी तो अरविंद केजरीवाल को कच्चा चबा जाना चाहते हैं। इस लिए भी कि कन्हैया बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहता है। अब उस को बहुत मुश्किल होगी। ताहिर हुसैन जैसे अभी कई देशद्रोही सांप भी आप पार्टी को डसने खातिर तैयार खड़े हैं। तो अरविंद केजरीवाल की विवशता समझिए। बाक़ी अपने संजय सिंह को आगाह कर दीजिए कि ताहिर हुसैन के करंट से बच कर रहें। अब भले संजय सिंह खामोश हैं लेकिन ताहिर की पैरवी में अकेले संजय सिंह ही पहले राउंड में अकेले खड़े दिखे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *