22 अक्टूबर को है धनतेरस, 21-22 और 23 को भी बन रहा सामान खरीदने का शुभ संयोग

PATNA- इस बार कहने को धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इस साल एक नया शुभ संजोग बन रहा है। आसान भाषा में कहा जाय तो 22 तारीख के अलावे 21 अक्टूबर, 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को भी सामान खरीदने का शुभ समय है। ताजा अपडेट के अनुसार पंडितों का कहना है कि इस साल यह 4 दिन किसी भी सामान को खरीदारी करने के लिए शुभ बन रहा है। लोग अपनी सुविधा अनुसार इन सभी दिनों में मोटरसाइकिल, कार, बर्तन, टीवी, फ्रिज सहित कोई भी सामग्री खरीद सकते हैं। पटना के ज्योतिषाचार्य राजनाथ झा ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा रही है। इस दिन सोना चांदी सहित अन्य द्रव्य को खरीदना भी शुभ माना गया है।

21 अक्टूबर के बारे में राजनाथ झा कहते हैं कि इस दिन वर्षा रंभा एकादशी सिद्धि योग है। मां लक्ष्मी का आवाहन शुरू हो जाता है। इस दिन सिद्धि योग है। चांदी के आभूषण, मवेशी, इलेक्ट्रॉनिक सामान उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

22 अक्टूबर को सोना चांदी का सिक्का, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, झाड़ू, घरेलू सामान, बर्तन, दिया, वाहन, घर, धातु और मिट्टी का बर्तन खरीदना लोगों के लिए शुभ है। इस दिन अपने नए व्यापार का भी शुभारंभ कर सकते हैं।

23 अक्टूबर अर्थात दिवाली से 1 दिन पहले इसी दिन हनुमान जयंती भी है। इस अवसर पर घरेलू वस्तुओं के साथ अन्य उपयोगी सामान की खरीदारी भी की जा सकती है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *