दो सिर वाले बच्चे को हास्पिटल में छोड़कर भागी मां, डाक्टरों ने अपना बल्ड दिया फिर अपरेशन कर बचाया

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी स्थित रिम्स हास्पिटल में एक महिला ने दो सर वाले बच्चे को जन्म दिया। मलिा को जैसे ही पता चला कि उसने जिसे जन्म दिया है वह अन्य बच्चों से अलग है वैसे ही परिजन बच्चे को हास्पिटल में छोड़कर भाग खड़े हुए।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार स्थानीय डाक्टरों ने पहले उस बच्चे को अपना खून दिया। जरूरत पड़ने पर आपरेशन कर उसके एक सिर को शरीर से अलग किया गया। डाक्टरों की माने तो बच्चा अब नार्माल जीवन जी सकता है।

रिम्स न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. सीबी सहाय ने बताया कि बच्चा ओसिपिटल मेनिनजो इंसेफालोसिल नामक बीमारी से पीड़ित था। इसमें सिर के पीछे का भाग बाहर निकल कर एक थैली की तरह बन जाता है।बच्चे को ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत थी। न्यूरो के डॉक्टरों ने एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने की बात कही। करुणा एनएमअो संस्था के लोगों ने रिम्स के डॉ. देवेश को इसकी जानकारी दी। कहा कि किसी तरह एक यूनिट खून उपलब्ध करा दें। उन्होंने खुद बच्चे के लिए रक्तदान करने की इच्छा जताई और 5 मिनट के भीतर ब्लड बैंक पहुंच गए।

सीडब्लूसी से सूचना मिलने पर करुणा संस्था के लोग बच्चे के साथ खड़े हुए। संस्था कई वरीय चिकित्सक चलाते हैं, जिसके पेट्रन डॉ. एचपी नारायण हैं। डॉ. शोभा चक्रवर्ती, डॉ. उषा रानी, डॉ. देवेश, कमलेश मिड्ठा आदि जुड़े हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *