नहीं रहे पटना के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ इंदु भूषण सिन्हा, मुंगेर में हुआ था जन्म

किडनी रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. इंदुभूषण सिन्हा का निधन : पटना के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. इंदुभूषण सिन्हा (84 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर हुआ। मुखाग्नि पुत्र आलोक ने दी।

उनका जन्म 1938 में मुंगेर के सुपौर-जमुरा गांव में हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी डॉ. कुमुदनी सिन्हा और अधिवक्ता पुत्र आलोक सिन्हा छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी पटना विश्वविद्यालय अर्थशास्त्रत्त् विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। 1961 में बिहार चिकित्सा सेवा से जुड़ने के बाद पीएमसीएच में असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर विभागध्यक्ष के रूप 1995 तक अपनी सेवा दी।

वे नेफ्रोलॉजी के नेशनल बोर्ड ऑफ इग्जामिनेशन में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। उन्होंने महावीर आरोग्य संस्थान, रेडक्रॉस सोसाइटी, अनुग्रह सेवा सदन जैसी संस्थाओं में निशुल्क सेवाएं दीं। 2008 में राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2019 में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया गया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *