दो बच्चों और 271 करोड़ रुपये के साथ फरार हुई दुबई की महारानी, बेटी भी कर चुकी है भागने की कोशिश
PATNA : दुबई के अरबपति शासक की छठी पत्नी (रानी) हया बिंत अल हुसैन करोड़ों रुपये और दोनों बच्चों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लापता हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि वह घर छोड़ते वक्त अपने साथ करीब 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये से ज्यादा) लेकर गई हैं। UAE के प्रधानमंत्री व उपाध्यक्ष (शाह) शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी बेगम से शेख के रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं चल रहे थे।
जॉर्डन के किंग अब्दुलाह (शाह या राजा) की सौतेली बहन हया अब अपने शौहर से तलाक लेना चाहती हैं। जानकारी के अनुसार दुबई से निकलकर हया जर्मनी में बसना चाहती हैं। उन्होंने जर्मनी की सरकार से अपने बच्चों जालिया (11 साल) और जायद (सात साल) संग रहने के लिए राजनीतिक शरण मांगी है। अरब मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रिंसेस हया को दुबई से निकालने में जर्मनी के राजनयिकों ने मदद की है, क्योंकि इतना अधिक पैसा लेकर दुबई से निकलना वो दो-दो बच्चों को भी साथ लेकर आसान नहीं था।
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ीं हया को सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मई के बाद नहीं देखा गया। जबकि इससे पहले उनके सामाजिक कार्यो से जुड़े फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में भरे रहते थे। वह सामाजिक कार्यो में भी फरवरी से दिखाई नहीं पड़ रही थीं।
इससे पहले शेख की बेटी लातिफा ने भी दुबई छोड़कर भागने की कोशिश की थी। लेकिन उसे भारतीय तट पर पकड़ लिया गया था और उसके बाद से वह लापता है। लेकिन माना जा रहा है कि वह दुबई लौट चुकी हैं। लातिफा ने कहा था कि वह शोषण के कारण भाग रही हैं। शेख की बेटी लातिफा ने अपने पिता पर शोषण के आरोप लगाए थे। अब ये सवाल उठना लाजमी है कि ऐसा क्या कारण था जिसके चलते राजकुमारी हया को भागना पड़ा।
(फेसबुक पर DAILY BIHAR LIVE लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)