पटना में अब तक 103% और बिहार में 63% ज्यादा वर्षा

Patna: देशभर में सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है। हालांकि झमाझम बारिश इसके पहले ही शुरू हो चुकी है। रविवार को लद्दाख को छोड़कर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, बिहार समेत 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कहीं रिमझिम तो कहीं मूसलधार बारिश हुई। 

बिहार में तो अब तक 63% अधिक बारिश हुई है। होनी चाहिए थी 220.5 मिमी. लेकिन हुई 360.4 मिमी.। वहीं पटना में सामान्य से 103% ज्यादा बारिश हुई है। होनी थी 164 मिमी. और हुई 334.8 मिमी.। देश में अब तक के 35 दिनाें में मानसून अच्छा रहा है।

यह तय तारीख 8 जुलाई से 12 दिन पहले ही पूरे देश में छा गया था। 5 जुलाई तक देश में 232.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस तारीख तक का औसत 208.2 मिमी है। यानी सामान्य से 12% ज्यादा बारिश हाे चुकी है। वहीं 36 राज्यों में से 21 राज्यों में औसत से अिधक बारिश हो चुकी है। उधर, काेराेना से जूझ रहे महाराष्ट्र के मुंबई अाैर उपनगराें में तीन दिन बारिश हाे रही है। रविवार काे समुद्र में 13 फुट ऊंची लहरें उठीं।

खेती के लिए वरदान: अधिक होगा धान का उत्पादन

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के एग्रीकल्चर डीन डॉ. के एम सिंह ने कहा कि यह बारिश बिहार के किसानों के लिए काफी लाभकारी है। किसान समय से रोपनी पूरी करेंगे। सिचाई खर्च बचेगी। बेहतर बारिश से धान व मक्का का उत्पादन अधिक होगा। समय पर धान की कटनी भी हो जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *