दिल्ली से पटना काविमान किराया 9000 के पार, हाेली पर घर आने के लिए करना होगा अधिक खर्च

हाेली पर विमान किराया में बढ़ाेतरी हाे गई है। 27 व 28 मार्च काे दिल्ली से पटना का किराया 9500 रुपए हाे गया है, जबकि अाम दिनाें में 4-5 हजार रहता है। हालांकि विमान कंपनियां सरकार द्वारा फ्लाइंग टाइम पर निर्धारित फेयर स्लैब के अंदर ही किराया ले रही हैं। इस वजह से सभी सेक्टराें का किराया इसबार दिल्ली से पटना का 20 हजार के पास नहीं गया है।

वहीं मुंबई से पटना का किराया 27 मार्च का 10-11 हजार, जबकि 28 मार्च का 8200 से 10 हजार के बीच है। अाम दिनाें में मुंबई से पटना का किराया 6-7 हजार रहता है। काेलकाता से पटना का 27 मार्च काे किराया 6500 रुपए अाैर 28 मार्च काे 5100 रुपए है। अाम दिनाें में काेलकाता से पटना का किराया 3500 से 4500 रुपए के बीच रहता है। बेंगलुरु से पटना का किराया 27 अाैर 29 मार्च काे 9600 रुपए हाे गया है। यही हाल चेन्नई, चंडीगढ़, सूरत, पुणे समेत अन्य शहराें से पटना का है।

पटना का निर्धारित किराया {दिल्ली 3300-11700 {मुंबई 6100-20,400 {काेलकाता 2200-7800 {चेन्नई 6100-20,400 {बेंगलुरु 6100-20,400 {चंडीगढ़ 3300-11700{अहमदाबाद 6100-20,400 {जयपुर 3300-11700 {वाराणसी 2200-7800 {हैदराबाद 5000-16,900 {पुणे 6100-20,400

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *