रुझानों में महागठबंधन की बन गई सरकार, 124 सीटों पर आगे, शत्रुघ्न के बेटे और शरद की बेटी को बढ़त

PATNA : बिहार चुनाव में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में महागठबंधन 124 और NDA 94 सीटों पर आगे है। तेजस्वी-तेजप्रताप, लव सिन्हा और जीतनराम मांझी बढ़त बनाए हुए हैं। मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। तीन फेज में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05% ने वोटिंग की। 2015 में 56.66% वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 1 ट्रांसजेंडर है।

5 हॉट सीट
सीट
किसके बीच मुकाबला
रुझान में स्थिति
राघोपुर
तेजस्वी यादव (राजद) vs सतीश यादव (भाजपा)
तेजस्वी आगे
हसनपुर
तेज प्रताप यादव (राजद) vs राजकुमार राय (जदयू)
तेजप्रताप आगे
बांकीपुर
लव सिन्हा (कांग्रेस) vs पुष्पम प्रिया चौधरी (प्लूरल्स) vs नितिन नवीन (भाजपा)
लव सिन्हा आगे
इमामगंज
जीतनराम मांझी (हम) vs उदय नारायण चौधरी (राजद)
मांझी आगे

चुनाव प्रचार के 4 बड़े चेहरे
नीतीश कुमारः खुद चुनावी मैदान में तो नहीं थे, लेकिन जदयू का सबसे बड़ा चेहरा नीतीश ही थे। उन्होंने 103 इलाकों में 113 चुनावी रैलियां कीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः मोदीकाल का ये पहला चुनाव था, जिसमें अमित शाह नदारद रहे। मोदी ही प्रचार का बड़ा चेहरा रहे। उन्होंने प्रचार के दौरान बिहार में 12 रैलियां कीं।
तेजस्वी यादवः महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार भी हैं। तेजस्वी ने 21 दिन में 251 चुनावी सभाएं कीं। यानी, हर दिन औसतन 12 रैलियां। 4 रोड शो भी किए।
राहुल गांधीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबीयत खराब होने की वजह से प्रचार से दूर रहीं। राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका भी कहीं नहीं दिखाई दीं। कांग्रेस के लिए राहुल ने ही प्रचार का मोर्चा संभाला। उन्होंने कुल 8 रैलियां कीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *