भगवान भोलेनाथ को करना चाहते हैं प्रसन्न तो आज ही अपने घर करें यह काम, घर की अंशाति हो जाएगी दूर

सावन माह में करें वास्तु के ये उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा : इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक साथ आ रहे हैं। इसका अर्थ है कि देवों के देव महादेव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु का साथ में आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस कारण इस माह का महत्व और भी बढ़ जाता है।

अगर आप घर में शिवलिंग स्थापित करने की सोच रहे हैं तो सावन का महीना इसके लिए सबसे उत्तम है। लेकिन शिवलिंग की दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है। शिवलिंग को हमेशा घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत ही शुभ माना गया है। यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है।

सावन के माह में पूरे घर की रोजाना अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। क्योंकि घर में गंदगी रहने से सदस्यों की प्रगति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शिवलिंग के पास रुद्राक्ष रखें और उसकी विधिवत पूजा अर्चना करें। पूजा हो जाने के बाद रुद्राक्ष को लाल कपड़े में बांधकर अलमारी में रख दें। वास्तु के इस उपाय से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

सावन के महीने में रोज अपने घर के मुख्य द्वार को रोजाना गंगाजल का छिड़काव करें। मुख्य द्वार की चौखट पर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। इसके बाद मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शिवालय जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत के द्वार खुल सकते हैं।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसे में सावन मास में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने और हर रोज इसकी पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *