बिहार में टूटा महागठबंधन, कांग्रेस ने तारापुर से पप्पू यादव को दिया विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर

बिहार में कांग्रेस महागठबंधन से बाहर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, राजद के रवैये के बाद अब गठबंधन कहां बचा, एक-दो दिनों में दोनों सीटों से उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी राज्य की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव ने महागठबंधन में दरार पैदा कर दिया। कांग्रेस ने अपने आप को गठबंधन से बाहर कर लिया है। बिहार कांग्रेस ने राजद पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने और गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। ऐसे में अब गठबंधन नहीं रह गया है। गठबंधन टूट चुका है। पार्टी के पास अब दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विस क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में राजद ने दोनों सीटों से उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि पिछले साल हुए आम चुनाव में कुशेश्वरस्थान से पार्टी नेता अशोक राम चुनावी मैदान में थे। पार्टी का दावा वहां स्वत: बन रहा था। मामूली अंतर से पार्टी प्रत्याशी को हार मिली थी। लेकिन राजद ने कांग्रेस के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। अब कांग्रेस भी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक-दो दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। आलाकमान के स्तर पर उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं।

तारापुर से पप्पू यादव को चुनाव लड़ने का ऑफर

पटना। बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस अब राजद से दो-दो हाथ करने हैं मूड में आ गई है। पार्टी ने पूर्व सांसद पप्पू यादव को तारापुर से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि पप्पू यादव जेल से रिहा हो गए हैं। बिहार में लालू प्रसाद के बाद वे यादवों के दूसरे सबसे बड़े नेता हैं। कांग्रेस उनके संपर्क में है, लेकिन शर्त यही है कि पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर ही चुनाव लड़ें। अगर वे सहमति व्यक्त करते हैं तो पार्टी इस पर विचार करेगी।

राजद ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार कर भारी चूक की है। राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। ऐसे में अब गठबंधन नहीं रह गया है। गठबंधन टूट चुका है।

-मदन मोहन झा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *