यह मोदी-योगी का न्यू इंडिया है, विकास दुबे जैसे अ’पराधी को सजा नहीं बल्कि ए’नकाउंटर किया जाता है

‘न्यू इंडिया’ की यह न्याय-व्यवस्था विकास दुबे से भी भ’यानक है। क्या अब भारत में ऐसे ही न्याय होगा? क्या विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को अब अपने कानून और न्याय-व्यवस्था पर भरोसा नहीं रह गया है?

क्या भारत का समूचा तंत्र अब मॉब जस्टिस करेगा? क्या दुर्दांत अ’पराधियों को कोर्ट से महीने-पंद्रह दिन में सजा नहीं दिलवाई जा सकती? जिन नेताओं ने ऐसे अ’पराधी को दशकों से संरक्षण दिया हुआ था, क्या उनका भी ए’नकाउंटर होगा? क्या विकास दुबे का सियासी कनेक्शन छुपाने के लिए उसे मा’रा गया? ये पोस्ट रात को लिखी थी, लेकिन कुछ सोचकर पोस्ट नहीं की। परंतु अब सुबह खबर मिल रही है कि विकास दुबे “मुठभेड़” में मा’रा गया।

उज्जैन में जो भी हुआ, इतना तो तय था कि वह गिरफ्तारी नहीं थी। दुबे ने आत्मसमर्पण किया था। उसके एक साथी को भी पकड़कर मा’र दिया गया। थ्योरी वही है। गाड़ी खराब हुई और मु’ठभेड़ हुई। क्या भारत का पुलिस तंत्र इतना अक्षम हो चुका है कि वह एक अ’पराधी नहीं संभाल सकता? जिसने आत्मसमर्पण किया वह मु’ठभेड़ क्यों करेगा? विकास दुबे का म’रना ही उचित था, लेकिन बेहतर होता कि उसे कानून मा’रता। क्या हमारे देश में न्यायपालिका खत्म हो चुकी है? क्या हर अ’पराधी न्यायालय के बाहर मा’रा जाएगा?

न्यायालय के बाहर हर मौ’त की सजा न्याय नहीं है, गैर-न्यायिक ह’त्या है। ‘ठोंक देने’ का कानून मध्यकाल में भी ब’र्बर माना जाता था। आज तो है ही। यूपी में बड़ी पुरानी कहावत है- खेत खाये गदहा, मा’र खाए जुलहा। यह तो न्याय नहीं हुआ। कोई भी प्रशासक अगर कानून का शासन नहीं चला सकता तो वह किसी लायक नहीं हैं। धड़ाधड़ ह’त्याएं करना न्याय नहीं है।

कल उसके बेटे और पत्नी के नाम पर फ़ोटो वायरल हुई। उसके पहले उसके घर और गाड़ी तो’ड़ने की फ़ोटो वायरल हुई। उसके पांच साथी भी मु’ठभेड़ में मा’रे गए। सरकार अपने कृत्यों से लोगों को विवश कर रही है कि वे एक दु’र्दांत अपराधी के पक्ष में तर्क दें। किसी व्यक्ति के क्रू’रतम अ’पराध के लिए आप उसका घर गिरा दें, गाड़ी कु’चल दें, उसके पत्नी और बच्चों को प्र’ताड़ित करें, यह न्यायिक प्रक्रिया नहीं है।

विकास दुबे ने हमारे आठ सिपाहियों को मा’रा था। उसके प्रति किसी को कोई सहानुभूति नहीं हो सकती। लेकिन अपराधियों को मा’रने के लिए कानून को क्यों मा’र दिया जा रहा है? न्याय प्रक्रिया में देर होती है तो न्यायिक सुधार करना था। वह करने की कूवत किसी में नहीं। कल को आपके ऊपर कोई आरोप लगे और आपको गो’ली मा’र दी जाए? मुझे मालूम है कि कई लोग इस “क्रू’रतम कृत्य” का समर्थन करेंगे।

-Krishnakant

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *