अपने साथ हुए अन्याय के बाद सिर्फ भाजपा पर भरोसा, मौलाना की बहू BJP में शामिल

मौलाना तौकीर रजा की बहू BJP में शामिल : ट्रिपल तलाक विक्टिम निदा खान बोलीं- अपने साथ हुए अन्याय के बाद सिर्फ भाजपा पर भरोसा : उत्तर प्रदेश चुनाव में नेताओं का दल-बदल जारी है। रविवार को लखनऊ भाजपा दफ्तर में बरेली के मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दर्जनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इसमें निदा खान भी शामिल हैं।

इस दौरान निदा खान ने कहा, ‘वे खुद तीन तलाक विक्टिम हैं। मोदी सरकार ने तीन तलाक कानून बनाया। यही मेरे जीवन का टर्निंग पॉइंट था। तभी से मैं भाजपा के काम से काफी प्रभावित हुई। इसलिए वह पार्टी में शामिल हुईं’।

निदा ने कहा कि उनके साथ अब तक अन्याय होता आया है। अब उन्हें किसी और पर भरोसा नहीं, सिर्फ बीजेपी पर है। भाजपा में शामिल होकर वह न्याय के लिए लड़ेंगी।

बरेली के मौलाना तौकीर रजा का विवादों से रिश्ता

हजरत बरेली शरीफ के मौलाना तौकीर रजा खान अक्सर विवादों में रहते हैं। पहले बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों को उन्होंने शहीद करार दिया था। फिर एक टीवी न्यूज एंकर को धमकी दी थी। इतना ही नहीं, उनकी बहू निदा ने खुद उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *