पटना में दुनिया का सबसे बड़ा 850 वर्गफीट का मास्क, 1900 वर्गफीट सूती कपड़े का किया गया उपयोग

पटना जिले के 4678013 मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पटना जिला प्रशासन ने एसके मेमोरियल हॉल में 850 वर्गफीट का मास्क लगाया है। डीएम कुमार रवि ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा फेस मास्क लगाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा फेस मास्क बनाने का उद्देश्य मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मतदाता मास्क पहनकर ही मतदान करने के लिए बूथ पर आएं। कोरोना के डर से घर पर नहीं बैठे। अपने मत का प्रयोग करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। डरने की जरूरत नहीं है। मतदान केंद्र पर कोविड-19 के मानक का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बनाने में 1900 वर्गफीट सूती कपड़े का किया गया उपयोग
स्वीप कोषांग द्वारा तैयार किए जाने वाले 850 वर्गफीट का डबल लेयर फेस मास्क को बनाने में 1900 वर्गफीट सूती कपड़े का उपयोग किया गया है। डीएम ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज सउदी अरेबिया में 776 और जेंथी ग्रीस में 778 वर्गफीट का मास्क इंटरनेट के माध्यम से बनने की जानकारी मिली है। इससे बड़ा मास्क बनाया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *