CM नीतीश की फ्लॉप रैली का प्रशांत किशोर ने उड़ाया मजाक, कहा- चुनाव में 200 सीट कैसे जीतियेगा

प्रशांत किशोर ने जदयू द्वारा गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा है कि कल गांधी मैदान में जितने लोग आए थे उससे यह साबित नहीं होता कि नीतीश कुमार अगले विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीट जीत जाएंगे। प्रशांत किशोर की माने तो नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि आखिर 15 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार ने पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए 200 सीटें जीतने का दावा किया है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि 15 साल के उनके सुशासन के बावजूद बिहार अब भी क्यों पिछड़ा हुआ है। बिहार में आज भी देश के अंदर सबसे ज्यादा गरीबी है। हम पिछड़े हुए हैं और राज्य गरीब बना हुआ है। नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि आखिर बिहार के लिए अगर उन्होंने 15 सालों में सुशासन की स्थापना की तब भी हाल बेहाल क्यों है जेडीयू के फ्लॉप शो पर जबरदस्त तंज कसते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

गांधी मैदान से जदयू का चुनावी शंखनाद: CM नीतीश बोले, 200 से अधिक सीटें जीतेगी एनडीए : जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गांधी मैदान से पार्टी का चुनावी शंखनाद हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में हमलोग 40 में 39 सीटें जीते थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि इसी संकल्प के साथ रहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम बात नहीं बनाते हैं। काम पर विश्वास करते हैं। हमने न्याय के साथ विकास किया है। कोई ऐसा तबका नहीं, जिसके लिए हमलोगों ने काम नहीं किया है। रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा हमलोगों ने पैदा किया। हम युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिससे वे देश के कोने-कोने में जाकर अच्छी नौकरी कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *