लालू की पार्टी में सवर्णों का अपमान, RJD के जिलाध्यक्षों की सूची से ब्रा’ह्मण-भू’मिहार का पत्ता साफ

राजद में 23 साल के इतिहास में पहली बार आरक्षण लागू कर जिलाध्यक्ष पद पर यादवी दबदबे को कम कर अति पिछड़ा और दलितों को भागीदारी दी गई है। राजद के 23 यादव जिलाध्यक्षों को घटाकर 13 किया गया हैं। वहीं मुस्लिम जिलाध्यक्षों की संख्या भी 17 से घटाकर 12 की गई है। वहीं 14 जिलों में अति पिछड़ी और 8 जिलो में एससी-एसटी वर्ग के अध्यक्ष बनाये गए हैं। 50 जिलों में 37 जिलाध्यक्ष बदल दिये गये हैं। मात्र 12 जिलाध्यक्ष ही अपना पद बरकरार रख पाये हैं। वहीं 3 सवर्णों को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पहले की कमेटी में मात्र एक जिलाध्यक्ष थे।

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को राजद के 50 संगठनात्मक जिलों में से पटना को छोड़ 49 जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने का निर्देश दिया। सूची के मुताबिक 8 जिलों बगहा, सिवान, सुपौल, अररिया, नालंदा, कैमूर, अरवल और नवगछिया में एससी-एसटी वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं 14 जिलों वैशाली, मुजफ्फरपुर महानगर, मधुबनी, दरभंगा महानगर, समस्तीपुर, बेगूसराय महानगर, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर महानगर, बांका, मुंगेर, बिहारशरीफ, रोहतास और जहानाबाद में अति पिछड़ी वर्ग के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। पहली बार सभी जिलों में अध्यक्ष को सहयोग करने के लिए प्रधान महासचिव भी बनाये गये हैं।

सूची के मुताबिक पश्चिम चंपारण- मो. इफ्तेख्वार अहमद, बगहा- विजय कुमार महतो, पूर्वी चंपारण- सुरेश यादव, गोपालगंज- राजेश कुशवाहा, सिवान- परमात्मा राम, सारण- सुनील राय, वैशाली- वैद्यनाथ चंद्रवंशी, मुजफ्फरपुर- रमेश गुप्ता, मुजफ्फरपुर महानगर- शाहिद इकबाल मुन्ना, सीतामढ़ी- अशफाक उर्फ चांद, शिवहर- कुंवर धर्मेंद्र सिंह, मधुबनी- भरत मंडल, दरभंगा- राम नरेश यादव, दरभंगा महानगर- वरुण महतो, समस्तीपुर- राजेन्द्र सहनी, बेगूसराय- मोहित यादव, बेगूसराय महानगर- शिवजी महतो, सुपौल- महेन्द्र सरदार, सहरसा- ताहिर हुसैन, मधेपुरा- जयकांत यादव, अररिया- सुरेश पासवान, किशनगंज- सरवर आलम, पूर्णिया- मिथिलेश दास, पूर्णिया महानगर- सबी अहमद,

lalu chara ghotala

कटिहार- अब्दुल गनी, भागलपुर- चंद्रशेखर यादव, भागलपुर महानगर- मास्टर सलाउद्दीन, बांका- अर्जुन प्रसाद ठाकुर, मुंगेर- देवकी नंदन बिंद, मुंगेर महानगर- जुनैद मखमुर, खगड़िया- कुमार रंजन सिंह, लखीसराय- प्रहलाद यादव, शेखपुरा- संजय कुमार, जमुई- सरजु यादव, नालंदा- अशोक हिमांशु, बिहारशरीफ- खुर्शीद आलम अंसारी, बाढ़- महेश सिंह, पटना महानगर- महताब आलम, भोजपुर- बीरबल यादव, बक्सर- शेषनाथ सिंह, रोहतास- गिरिजा चौधरी, कैमूर- अकलू राम, औरंगाबाद- सुरेश मेहता, जहानाबाद- महेश ठाकुर, अरवल- जगजीवन राम, गया- खुर्शीद आलम, गया महानगर- जितेन्द्र यादव, नवादा- महेन्द्र कुमार और नवगछिया में अलख निरंजन पासवान जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *