शनिदेव को आसानी से करें खुश, चमकेगी किस्मत

पटना: आज शनिवार है। यह दिन भगवान शनिदेव का है। माना जाता है कि शनिदेव इंसान के अच्छेबुरे कर्मों का फल देते हैं। अगर, शनिदेव किसी से नाराज हो जाते हैं तो उसके जीवन में परेशानियां ही परेशानियां होती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिससे आप शनिदेव के गुस्से से बच सकते हैं और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा।


1. हर शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चिटियों को खाने के लिए दें। 2. काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर अपने मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन पहनें। 3. शनिदेव के नाम का 108 बार जाप करें। उनके नाम हैंकोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद और पिपलाश्रय। 4. शनिवार को काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उदड़ की दाल दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और फल भी देंगे। 5. बंदर हनुमान जी का रूप होते हैं, तो ऐसे में बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। प्रत्येक शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति को शनि दोषों का सामना नहीं करना पड़ता। 6. सुबह नहा कर पीपल के पेड़ को जल चढाएं। इसके बाद उसी पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। मंदिर में लगे पीपल के पेड़ के पास दिया जलाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *