आज निगमबोध घाट पर होगा शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार,कुछ देर में मुख्यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर

PATNA: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली स्थित एस्कॉर्ट्स अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निध’न हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर लाया जाएगा। दिल्ली बीजेपी ने अपने दो दिन के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

शीला 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं 81 वर्षीय शीला दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। दिल्ली सरकार ने उनके सम्मान में 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।  राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट में सीएनजी में किया जाएगा। शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में वीवीआईपी मौजूद रहेंगे, जिसके चलते सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली पूर्व दिल्ली सरकार में मंत्री रही किरण वालिया के मुताबिक, ‘उन्होंने अपने आखिरी संदेश में कार्यकर्ताओं से बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को कहा था। वह प्रदर्शन करने के लिए मौजूद नहीं थीं। इसलिए उनकी जगह प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ को नेतृत्व करना था। शीला दीक्षित ने कहा था कि अगर यूपी सरकार और प्रियंका गांधी के बीच गतिरोध खत्म न हो तो कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करें।’ किरण वालिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गतिरोध खत्म हो चुका है। अगर ऐसा नहीं होता तो बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *