63 रुपये की बेची घड़ी और 60, 000 का खरीदा मुबंई में भूतिया बंगला, बेटे के जन्मदिन की रात हुई मौत

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले राजेंद्र कुमार के इंडस्ट्री के लोग कंजूस कहते थे। जब उनकी माली हालत खराब हुई तो उन्होंने अपना लकी बंगला राजेश खन्ना को बेचा था। जब उन्हें ये बंगला छोड़कर जाना पड़ा था, वो पूरी रात रोते रहे थे।राजेंद्र कुमार को फिल्मों में काम करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। वे हीरो बनने का ख्वाब लिए जिस वक्त मुंबई आए थे, उस समय उनकी जेब में मात्र 50 रुपए थे, जो उन्हें पिता से मिली घड़ी को बेचकर मिले थे। गीतकार राजेंद्र कृष्ण की मदद से उनको 150 रुपए सैलरी पर डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के तौर पर काम मिला था।

अपने शानदार अभिनय से फेमस हुए एक्टर राजेंद्र कुमार फिलहाल हमारे बीच नहीं हैं। इन्हें ‘जुबली कुमार’ के नाम से भी बुलाया जाता था। इन्होंने अपने करियर में ऐसी-ऐसी फिल्में की हैं जो थिएटर्स में 25 से 50 हफ्तों तक लगी रहीं। पर इससे पहले राजेंद्र कुमार एक्टिंग में नहीं, बल्कि पुलिस में जाने की तैयारी करने लगे थे। मगर अचानक से पता नहीं क्या हुआ कि वह फिल्मों में आने के बारे में विचार करने लगे। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। सिर्फ पिता की दी हुई एक घड़ी थी। उन्होंने उसको 63 रुपये में बेच दिया था। इससे 13 रुपये की टिकट खरीदी और मुंबई आ गए। एक्टिंग से पहले राजेंद्र कुमार ने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। उन्होंने 150 रुपये में डायरेक्टर एच.एस. रवैल को असिस्ट किया था। फिर फिल्म ‘वचन’ (1955) से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें महज 1500 रुपए मिले थे। ये मूवी 25 हफ्तों तक सिनेमाघर में लगी रही थी। इसके बाद कई ऐसी मूवीज आईं, जो सिल्वर या गोल्डन जुबली मनाकर ही थिएटर से हटीं।

राजेंद्र कुमार को 60 के दशक में एक ऐसा बंगला पसंद आया, जिसे लोग भूतिया कहते ते। वह उन्हें एक नजर में पसंद तो आ गया था जिसके बाद उन्होंने वह घर 60 हजार में खरीद लिया । 70 के दशक में राजेंद्र कुमार का चार्म फीका पड़ गया था। उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने। मुंबई शहर में रहने के लिए उन्हें अपना वो लकी बंगला बेचना पड़ा था। और इसे राजेश खन्ना ने खरीदा था। उन्होंने 60 हजार रुपये एक्टर को थमाए थे और उस आशियाने को अपना बना लिया था। लेकिन इसके बाद राजेंद्र रातभर रोते रहे थे। 70 के दशक में राजेंद्र कुमार का चार्म फीका पड़ गया था। उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। मुंबई शहर में रहने के लिए उन्हें अपना वो लकी बंगला बेचना पड़ा था। और इसे राजेश खन्ना ने खरीदा था। उन्होंने 60 हजार रुपये एक्टर को थमाए थे और उस आशियाने को अपना बना लिया था। लेकिन इसके बाद राजेंद्र रातभर रोते रहे थे। 12 जुलाई 1999 को राजेंद्र कुमार का निधन हो गया था। बेटे कुमार गौरव के जन्मदिन के दिन वह सोने के लिए गए और दूसरे दिन उठे नहीं। उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *