रांची अस्पताल में मनेगा RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन, झारखंड पहुंचे तेजस्वी

RIMS में मनाया जाएगा RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन, रांची पहुंचे तेजस्वी

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का गुरुवार को रिम्स परिसर में 73वां जन्मदिन मनाया जाएगा। जन्मदिन मनाने के लिए लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं। झारखंड के रांची में जहां राजद की ओर से 73पौंड का केक काटा जाना है, वहीं बिहार में राजद 73 हजार गरीबों के लिए भोज आयोजित कर अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएगी।

पार्टी की ओर से हर प्रखंड में कम से कम 151 गरीबों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। राजद लालू के जन्मदिन (11 जून) को गरीब सम्‍मान दिवस के रूप में मनाएगी।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस अवसर पर कोई जलसा नहीं होगा। सिर्फ गरीबों को भोजन कराया जाएगा। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और निराकरण की पहल होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि गरीबों के लिए संवेदना और तानाशाहों के खिलाफ मुखर आंदोलन ही लालू प्रसाद की पहचान रही है। ऐसे में कोरोना संकट में भूख से परेशान गरीबों की व्यथा सुनकर उनका खुद मन व्यथित है। लिहाजा गरीबों का सम्मान ही लालू प्रसाद के लिए जन्मदिन का बड़ा तोहफा होगा

मौज मस्ती और टिकट की डील करने रांची गए तेजस्वी: जेडीयू
उधर प्रदेश जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में किसी क्वारंटाइन सेंटर जाकर हाल चाल नहीं लेने वाले तेजस्वी यादव अब मौज मस्ती और टिकट की डील करने रांची निकल गए हैं। गरीबों के नेता तेजस्वी रांची के फाइव स्टार होटल में ठहरकर अपने पिता के सुझाव के तहत टिकट का डील करेंगे और किसी अन्य प्रदेश या विदेश में ऐशो-आराम की जिंदगी व्यतीत करेंगे। निखिल मंडल ने कहा कि खुद हर आपदा में गायब रहने वाले तेजस्वी यादव सिर्फ सत्ता पक्ष पर सवाल उठाते हैं, पर जवाब देने की हिम्मत नही रखते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *