चूल्हा छुआने का रस्म पूरा, तेजस्वी—राबड़ी ने दुल्हन को घर के चप्पे-चप्पे से अवगत कराया, सबसे मिला

राबड़ी ने नई बहू को आवास परिसर में घुमाया, बुधवार को राबड़ी आवास दस सर्कुलर रोड में बधाई देनी पहुंची किन्नरों की टोली : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बुधवार को राबड़ी आवास दस सर्कुलर रोड की व्यवस्था की जानकारी ली।

राबड़ी देवी ने उन्हें अपने आवास के चप्पे-चप्पे से अवगत कराया। पशुओं के साथ पेड़-पौधों की जानकारी दी। साथ में उनकी विशेषताएं भी बताईं। इस बीच किन्नरों की टोली भी वहां बधाई देने पहुंची। राबड़ी देवी ने उन्हें बख्शीश देकर विदा किया। भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने भी राजश्री को राबड़ी आवास पहुंचकर बधाई दी।

राजश्री यादव के आते ही दस सर्कुलर रोड का माहौल गुलजार हो गया है। चूल्हा छुआने का रश्म मंगलवार को ही हो गया। राजश्री की देखरेख में खीर बनी, जिसे उन्होंने अपने हाथों से पति को खिलाया। बुधवार को सुबह राबड़ी देवी ने बहू को मुख्य भवन के बाहर परिसर की सैर करायी। साथ ही रश्म- रिवाजों से अवगत कराया। राबड़ी देवी ने बहू को आवास का कोना-कोना घुमाया और गो माता को गुड़ खिलवाया। आवास में गायों के लिए बने खटाल में घुमने के साथ ही उन्होंने बकरियों को भी दाना खिलाया। परिसर के बरगद और पीपल के पेड़ की महत्ता की जानकारी दी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *