गिड़गिड़ाते हुए स्मृति इरानी के पैरों पर गिरी बुजुर्ग महिला, स्मृति ने उठाकर गले से लगा लिया

PATNA: केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर स्मृति इरानी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्थानीय महिला गिड़गिड़ाते हुए मंच पर स्मृति ईरानी के पैरों में गिर जाती है। बुजुर्ग महिला के पैरों में गिरते ही स्मृति इरानी तुरंत उन्हें उठाकर गले से लगा लेती हैं।

बुजुर्ग महिला परिवार के ही सदस्यों परेशान थीं। उनकी परेशानी को हर कोई नजरअंदाज कर रहा था। महिला ने जब स्मृति को मंच पर देखा तो उनसे मिलने मंच तक पहुंच गई। मंच पर आकर स्मृति इरानी से परिवार की शिकायत की। उन्होंने परिवार के सदस्यों द्वारा जमीन हड़पने की बात कही। स्मृति ईरानी ने मामले का संज्ञान लिया और महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बता दें कि स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची हैं। नई सरकार के गठन के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में वह पहली बार यहां आयी हैं। स्मृति ईरानी ने सबसे पहले दिवंगत भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के बरौलिया स्थित घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यंत्री प्रमोद सावंत भी थे।

करीब 20 मिनट बाद प्रमोद सावंत बाहर आए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, मैं यहां सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आया हूं। एक अच्छे कार्यकर्ता की ह’त्या हो जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *