प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, 1 अगस्‍त तक दी गई मोहलत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से 1 अगस्‍त तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक पत्र में को दिल्ली के सबसे संरक्षित क्षेत्रों में से एक लोधी रोड पर बंगले से बाहर निकलने के लिए कहा है क्योंकि उनके पास अब विशेष सुरक्षा समूह की सुरक्षा नहीं है। प्रियंका से कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त से आगे रहती हैं, तो उन्हें जुर्माना देना होगा।

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे एक साजिश करार दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को हुई हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी।

मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा Z+ कैटेगरी की कर दी है जो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जिम्‍मे है। इससे पहले मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एसपीजी कवर वापस ले लिया था। अब एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के पास है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *