लालू के करीबी भोला यादव चल रहे पीछे, 121 सीटों पर एनडीए और 108 पर महागठबंधन आगे

PATNA : लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेजे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं। इधर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। अबतक की शुरुआती रुझानों में 126 पर एनडीए और 104 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी। जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव मधेपुरा से अपने चुनाव में पीछे हो गए हैं। सुबह 11 बजे तक हुई मतों की गिनती में पप्पू यादव जदयू की ओर से प्रत्याशी बनाए गए निखिल मंडल से पीछे चल रहे थे। मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने उतरे पप्पू यादव 2019 के पूर्व तक संसद के सदस्य हुआ करते थे। 2014 में उन्होंने राजद के सिंबल पर मधेपुरा सीट पर जीत हासिल की थी। 2015 में राजद से बागी तेवर अपनाते हुए पप्पू यादव ने खुद की जन अधिकार पार्टी बना ली। 2020 में पप्पू यादव ने मधेपुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का फैसला लिया और मैदान में उतरे। पर यहां से उन्हें बढ़त मिलती नहीं दिखाई दे रही है। जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल से पप्पू काफी पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह अब तक के रुझान ही हैं। परिणाम आना अभी शेष है।

मधुबनी जिले की 10 सीटों में एनडीए सात और महागठबंधन तीन सीटों पर आगे। हरलाखी में जदयू के सुधांशु शेखर, बेनीपट्टी में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, खजौली में भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद, बाबूबरही में जदयू की मीना कामत, बिस्फी में भाजपा के हरिभूषण ठाकुर बचोल, राजनगर (सु) में भाजपा के रामप्रीत पासवान, झंझारपुर में भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। मधुबनी में राजद के समीर महासेठ, लौकहा में राजद के भारत भूषण मंडल और फुलपरास में कांग्रेस के कृपानाथ पाठक आगे चल रहे हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय लौकहा में पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता और बॉलीवुड सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है। उनके बेटे कांग्रेस उम्‍मीदवार लव सिन्‍हा लगातार पीछे चल रहे हैं। पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी नितीन नवीन लगातार उनपर बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *