नहीं रहे बिहार के पूर्व मंत्री, मुजफ्फरपुर के कांटी से 3 बार MLA नलिनी रंजन, बेटी ने दी मुखाग्नि

PATNA-कांटी के तीन बार विधायक रहे पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि, लालू सरकार में बने मंत्री : पूर्व मंत्री व कांटी विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नलिनी रंजन सिंह (86 वर्ष) का जमशेदपुर के बिस्टुपुर में शनिवार सुबह छह बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांटी समेत जिले के नेताओं व लोगों ने शोक जताया। उनकी इच्छा के अनुसार जमशेदपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पुत्री सुमिता नूपुर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

सुमिता ने बताया कि कुछ दिन पहले गिर जाने के उन्हें बोन फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद परेशानी बढ़ती चली गई। सांस की तकलीफ बढ़ने पर उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट व वेंटिलेटर पर भी रखा गया। सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अक्सर जमशेदपुर में बेटी सुमिता व दामाद उत्तम कुमार के साथ रहते थे। नलिनी बाबू का कहना था कि मेरी नजर में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है।

तुम ही मेरा दाह संस्कार करना। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए सुमिता ने मुखाग्नि दी। नलिनी बाबू की इच्छा के अनुसार आर्य समाज विधि से उनका श्राद्ध कर्म जमशेदपुर में ही होगा। कोविड के कारण बाद में मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *