बिहार में जमकर बारिश, जबरदस्त ओला वृष्टि से सफेद हुई सड़के, लोगों ने कहा- यह तो मानसूनी बरसात है

PATNA-पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश, सड़क पर बिछी सफेद चादर : बिहार में बुधवार की सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पटना समेत ज्यादातर जिलों में ओलावृष्टि के साथ कहीं धीमी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। औरंगाबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ पड़े ओलों के कारण सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। देव, अम्बा और मदनपुर में जमकर ओलावृष्टि हुई। काफी समय तक यहां ओले पड़े। इस वजह से कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। ओलावृष्टि होने के दौरान तेज आवाज हुई जिससे लोग सहम गए।

देव सूर्य मंदिर से लेकर आस-पास के बड़े हिस्से में यह ओलावृष्टि हुई है। इसके कारण काफी नुकसान भी हुआ है। ओलावृष्टि के बाद लगभग एक फीट तक इसका ढेर लग गया। मंदिर के आस-पास तो कई फीट ओले पड़े हुए थे। स्थानीय लोग भी इस तरह की ओलावृष्टि देखकर हैरत में पड़ गए।

आरा में भोजपुर के सहार इलाके में काफी ओले पड़े। सासाराम में दावथ व कोचस प्रखंड में बुधवार की दोपहर में बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि अचानक बदले मौसम के कारण रबी, दलहन, तोरी, मटर, मसूर, आलू, सहित रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। हलांकि जिले के अन्य प्रखंडों में बारिश नहीं हुई है।

बेतिया में पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव से पूरब सरेह में ठनका गिरने से महिला की मौत हो गई। दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूर मुकेश महतो और दीपक बैठा गांव से पूरब सरेह में ट्रैक्टर पर गन्ना लोड कर रहे थे। इसी दौरान ठनका उनके शरीर पर गिर गया जो गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। जबकि परसा गांव के ही विश्वनाथ साह की पत्नी कलावती देवी(55) की ठनका की आवाज से मौत हो गयी है। घटना को लेकर गांव में शौक का माहौल है।

वैशाली जिले के बिदुपुर के बाजितपुर सैदात पंचायत के गोविंदपुर निवासी शेखर सिंह के ऊपर ठनका गिरने से मौत, घटना तब हुई जब वे पलानी में सोए थे, परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *