नहीं रहे बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और तापमान पत्रिका के संपादक अरविंद कुमार झा, शोक की लहर

PATNA-नहीं रहे बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और तापमान पत्रिका के संपादक अरविंद कुमार झा, शोक की लहर : अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार की पत्रकारिता क्षेत्र में आज शोक की लहर पसर गयी है। ताजा अपडेट के अनुसार तापमान पत्रिका के संपादक अरविंद कुमार झा का आज निधन हो गया है।

ट्रैंडिंग बिहार न्यूज पोर्टल के युवा पत्रकार अजय दीप चौहान ने उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा है कि अत्यंत दुःखद खबर… बिहार की प्रतिष्ठित पत्रिका समकालीन तापमान के प्रबंध संपादक अरविंद कुमार झा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। अरविंद जी जैसे पत्रकार या संपादक आज के दौर में बहुत कम मिलते हैं। बिहार ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ थे।

उन्होंने अपने जीवन में कई बड़ी जिम्मेदारियों को काफी सहजतापूर्ण तरीके से निर्वहन किया। उनके साथी बताते हैं कि अरविंद जी संघर्ष काल के सर्वाधिक समर्पित, कर्मठ और विश्वसनीय कर्मयोद्धा थे। अगर उनका सतत साथ नहीं मिला होता तो शायद समकालीन तापमान बुलंदियों को नहीं छू पाता।

मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर अपने श्री चरणों में अरविंद जी को स्थान दे। उनकी आत्मा को शांति दे प्रभु। भगवान शोकाकुल परिवार को भी ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।लविदा कलम के योद्धा विनम्र श्रद्धांजलि..

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *