बिहार भाजपा MLA का बगावत, पार्टी पर जमकर बरसे, कहा— सुशील मोदी को बर्बाद करना चाहती है BJP

PATNA : बिहार में बीजेपी विधायक बोले- मोदी को मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तैयारी, भाजपा बेलगाम, नेतृत्वविहीन पार्टी : बिहार के बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू ने अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की बिहार इकाई में दो ही नेता हुए एक कैलाशपति मिश्र और दूसरे सुशील मोदी। लेकिन आज सुशील मोदी को अपमानित किया जा रहा है। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में भी तवज्जो नहीं दी जाती है और वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंच के नीचे बैठते हैं। उनको लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तैयारी चल रही है।

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने यह भी कहा कि सुशील मोदी के बाद पार्टी में कोई नेता नहीं है और यह नेतृत्वविहीन हो गया है। अब बिहार में भाजपा के पास कोई नेतृत्व नहीं है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल हों या कोई अन्य नेता किसी का भी पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है। यहां के नेताओं से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बात भी नहीं होती है।

बता दें कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सुशील कुमार मोदी की जगह रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री की जिम्म्मेदारी दी गई। इससे पहले सुशील मोदी को तीन बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई सीट से राज्यसभा लाया गया। पिछले दिनों हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में उनके भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन बाद में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *