माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में बर्फबारी के बीच अमेरिका में मनाया गया छठ, सोशल मीडिया में फोटो वायरल्र

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व भले समाप्त हो गया हो लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने का दौर अब भी जारी है। लोग अपनी अपनी सेल्फ फेसबुक से लेकर ट्विटर पर अपलोड कर रहे हैं। कोई अपने परिवार के साथ गांव में है तो कोई मुम्बई के जुहू बिच पर। कोई देश में है तो कोई परदेश में हैँ।

इसी बीच एक छठ महापर्व का एक फोट अमेरिका से आया है। सोशल मीडिया में यह फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दिखाया गया है कि माइनस सात डिग्री सेल्सियस में छठ व्रती पर्व मना रहे हैं। फोटो शेयर करने के दौरान दुबई में रहने वाले नबीन चंद्रकला कुमार ने लिखा है कि-ई लोक पर्व ह , आस्था बाद में विश्वास पहिले । विश्वास प्रकृति प विश्वास अक्षय उर्जा के स्रोत अदितमल प विश्वास छठ मईया प। माईनस सात डिग्री में छठ पूजा के बाद इ फोटो आ रहल बा सीधे बर्फबारी वाला क्षेत्र से । नेपाल के छठ व्रती लो भीषण बर्फबारी में अमेरिका में छठ पूजा कइले बा। हाड़ जमा देबे वाला बर्फबारी में छठ पूजा। फोटो आ रहल बा , अल्बानी , न्युयार्क , अमेरिका से । छठ व्रती निर्मला सिंह जी मधेश नेपाल के। फोटो भेजले बानी विजय चंद्रा जी ।

शुन्य तापमान में अमेरिका के लोगों ने मनाया छठ महापर्व : इस बार का महापर्व छठ काफी खास रहा। इस साल पूरे देश भर में बसे बिहारवासियों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। साथ ही बिहार के जो लोग विदेशों में अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं, वो भी धूम-धाम निष्ठापूर्ण भाव से छठ पर्व मना रहे हैं। अमेरिका के शिकागो में भी लोग छठ मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जहां पारंपरिक गीतों क बीच लोग छठ पर्व को श्रद्धापूर्वक मना रहे हैं। शिकागो शहर में जहां तापमान शून्य से भी नीचे रहता है। वहां भी लोग सूर्य भगवान की उपासना करते नजर आ रहे हैं। सूप और दउरे में रखे प्रसाद को लोग पूज रहे हैं। साथ ही छठी मइया के भजन का लोग आनंद उठा रहे हैं।अपने घर में आस पड़ोस के भारतीय व अपने परिवार के लोगों के साथ विदेश में भी लोग छठ मना रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *