दरभंगा एयरपोर्ट से बंद हुआ हमेशा-हमेशा के लिए अयोध्या का विमान, किराया महंगा होने के कारण टिकट बुकिंग बंद

दरभंगा से अयोध्या की सीधी उड़ान बंद, बुकिंग नहीं हो रही :

दरभंगा और अयोध्या के बीच फरवरी से शुरू सीधी उड़ान बंद हो गई है। अब लोगों को दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है। इससे किराया और समय दोनों अधिक लग रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी कंपनी की वेबसाइट पर अयोध्या के लिए सीधी उड़ान की बुकिंग का विकल्प नहीं है।

17 अप्रैल को रामनवमी पर दरभंगा से कई श्रद्धालु अयोध्या जाना चाह रहे थे, लेकिन अब उनमें मायूसी है।

बता दें कि दरभंगा से अयोध्या के लिए गत एक फरवरी से सीधी हवाई सेवा शुरू हुई थी। इसका परिचालन सप्ताह में चार दिन होता था। दरभंगा और अयोध्या के बीच फ्लाइट सुविधा होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा में महज 40-45 मिनट ही लगते थे। 90 सीटर फ्लाइट शुरू किए जाने से मिथिला में काफी हर्ष था। यहां के लोगों ने सीधी हवाई सेवा की शुरुआत का स्वागत किया था। 

अयोध्या का किराया 10 हजार रुपये के पार, सीधी हवाई सेवा को बंद कर दिये जाने से रामनवमी पर रामलला के दर्शन करने में होगी परेशानी

दरभंगा से अयोध्या का फ्लाइट किराया 10 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। रामनवमी के मौके पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के लिए लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। इस वजह से कई लोग रामनवमी के मौके पर रेल या सड़क मार्ग से अयोध्या जाने का मन बना रहे हैं। विमानन कंपनी की वेबसाइट के अनुसार 16 अप्रैल को दरभंगा से अयोध्या का किराया 10286 रुपए तथा 17 अप्रैल को 10392 रुपए हैं। किराया बढ़ने का कारण दरभंगा से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा बंद होना है। अब विमानन कंपनी यात्रियों को दरभंगा से दिल्ली होकर अयोध्या ले जा रही है, इस वजह से अधिक किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। बता दें कि दरभंगा और अयोध्या के बीच फ्लाइट सुविधा होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा में महज 40-45 मिनट ही लगते थे। विमान सेवा बंद होने से अधिकतर यात्रियों ने हवाई यात्रा के विकल्प को दरकिनार कर दिया है। दिल्ली होकर अयोध्या जाने में छह घंटे से अधिक का समय और कई गुना अधिक भाड़ा लगने से लोग सड़क या रेल मार्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं। सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचने में आठ-नौ घंटे लग जाते हैं। रेल मार्ग से पहुंचने में इससे भी ज्यादा वक्त लग जाता है।

अललपट्टी निवासी उत्तम कुमार ने बताया कि रामनवमी के मौके पर वे अपने परिवार के साथ अयोध्या जाना चाह रहे थे। वेबसाइट पर सीधी फ्लाइट की जानकारी नहीं मिली। पता करने पर अयोध्या की फ्लाइट फिलहाल बंद रहने की जानकारी मिली। फ्लाइट बंद होने से अयोध्या की यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार के यहां दरभंगा आए हैं। सोचा था कि अयोध्या में रामलला के दर्शन कर घर लौटेंगे। दरभंगा से अयोध्या की सीधी फ्लाइट बंद होने से उन्हें अपने कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ रहा है।

अयोध्या के लिए ट्रेन में आरक्षण नहीं

दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में फिलहाल आरक्षण टिकट उपलब्ध नहीं है। दरभंगा जंक्शन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत भारत ट्रेन में आगामी 27 मई से आरएसी तथा 10 जून से आरक्षण कंफर्म उपलब्ध हो सकेगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *