दरभंगा हाउस पटना से मिटाया जा रहा इतिहास, डेढ़ सौ साल पुराने कुएं को ढंक दिया

एक तरफ सरकार पुराने कुओं को पुनर्जीवित करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ दरभंगा हाउस ठाकुरबाड़ी जमीन पर बने पुराने *कुएं को भर दिया गया है। एक सप्ताह पहले कुएं को भरकर बराबर कर दिया गया। यह कुआं करीब *डेढ़ सौ साल पुराना था। इसका स्त्रोत गंगा से मिला हुआ माना जाता है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठाकुड़बाड़ी की निजी जमीन को खाली कराने के दौरान यहां कुआं मिला था। अब इसे पार्किंग के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश दिया है कि सभी मृत और जीवित कुओं को एक बार फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा। ठाकुरबाड़ी में रहने वाले स्थानीय लोगों ने कुआं भरे जाने का विरोध भी किया था। ठाकुरबाड़ी में रहने वाले बुजुर्ग रामायण प्रसाद का कहना है कि ठाकुरबाड़ी के हर प्लॉट में एक पक्का कुआं है।


दरभंगा हाउस में कुआं मिला था। इसे विकसित करने की योजना थी, लेकिन इसे भर दिया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। इसके बारे में ठेकेदार से जानकारी ली जाएगी। – प्रो. एनके झा, डीन कार्यपालक पदाधिकारी को जांच के आदेश दिये जाएंगे। अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी। सार्वजनिक जगहों पर कुएं को भरना अवैध है। – मेयर, सीता साहू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *