दिल्ली में 57% मतदान हुआ, पिछली बार के मुकाबले 10% कम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के लिए चर्चा में आए शाहीन बाग इलाके में भी लोग वोट डालने के लिए उमड़े। यहां प्रचार के दौरान धरने पर काफी बयानबाजी भी हुई थी। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां महिलाएं अलग-अलग जत्थों में वोट डालने आईं ताकि प्रदर्शन पर वोटिंग का असर न पड़े।

दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता हैं, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे।

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर महिलाओं से वोट डालने की खास अपील की। उन्होंने कहा- आप (महिलाएं) घर से पुरुषों को भी मतदान के लिए ले जाएं और पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्या महिलाएं इतनी सक्षम नहीं हैं कि वे स्वयं निर्धारित न कर सकें कि किसे वोट देना है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोेर्ट अथॉरिटी में बने बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे बेटे ने भी पहली बार वोट डाला। इससे पहले महिलाओं से वोटिंग की खास अपील की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *