बिहार के हरेक पंचायत में खुलेगा हाई स्कूल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

राज्य में वर्ष 2020 के अप्रैल तक सभी पंचायतों में हाई स्कूल खुल जाएंगे और उनमें पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अब तक छह हजार पंचायतों में हाई स्कूल खुल चुके हैं। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास व समृद्धि के लिए प्रजनन दर कम करना होगा। एक सर्वे में पाया गया है कि जिनकी पत्नी मैट्रिक पास है उनके पास दो ही बच्चे हैं। इसके कारण उन्होंने छात्राओं की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। पंचायत स्तर पर इसी के लिए हाई स्कूल खोले जा रहे हैं ताकि छात्राओं को पढ़ाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। राज्य की सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं को तेजी से पूरा करने में जुटी है। हर जिले में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज और एएनएम संस्थान खोले जाने पर काम हो रहा है।

समस्तीपुर में 591 करोड़ खर्च कर बनेगा राम-जानकी मेडिकल कॉलेज, CM नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास : समस्तीपुर में सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में मुख्यमंत्री नीतीश ने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर दिया है। डेढ़ साल पहले नीतीश सरकार ने समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके लिए 21 एकड़ जमीन श्रीराम जानकी मठ द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, स्थानीय सांसद प्रिंस राज, राजसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर व अन्य मौजूद रहे। आपको बता दें कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। सरायरंजन प्रखंड में 21 एकड़ भूखंड पर 591.77 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होना है। इसमें केंद्र का अंश 113.40 करोड़ है। जबकि, राज्यांश 478.37 करोड़ है। इस मेडिकल कॉलेज को बनवाने में पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली ने बहुत प्रयास किया था।

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर समस्तीपुर के नवीन सांसद प्रिंस राज ने कहा कि अब लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार गरीबों की हितैषी है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य का विकास हो रहा। इस मेडिकल कॉलेज के स्थान चयन के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिन विरो’ध प्रदर्श’न कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *