देश के कई हिस्सों में भूकंप, महाराष्ट्र तक हिला

पटना : शनिवार को हिमाचल प्रदेश, सोनीपत और महाराष्ट्र में भूकंप आया। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके बाद दिल्ली से सटे सोनीपत और फिर महाराष्ट्र में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भारत मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 4:24 बजे महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। अच्छी बात यह रही कि किसी भी जगह किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।



19
जुलाई को असम में आया था भूंकप
बता दें एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दोपहर 2:51 बजे असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 5:9 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था। फिलहाल, भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

बाढ़ के बाद भूकंप का झटका
बता दें असम अभी बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में 19 जुलाई को भूकंप आने के बाद असमवासी दहशतजदा हैं। लोगों में प्राकृतिक आपदा को लेकर भय बढ़ता जा रहा है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *