बिहार की आठ साल की चेस चैंपियन एशानी ने PM से मांगी मदद, लिखा पत्र

Patna:बिहार के कटिहार की आठ वर्षीया एशानी पाठक को चीन में आयोजित विश्व कैडेट शतरंज (चेस) प्रतियोगिता 2019 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जहां उसे 20 अगस्त से शुरू हो रहे विश्व कैडेट शतरंज प्रतियोगिता में चीन जाना है। वह चाहती है कि उसके पिताजी या कोच उसके साथ चीन जाएं, जिसके लिए उसे आर्थिक मदद की जरूरत है। इसलिए एशानी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

दरसल आठ साल की एशानी पाठक को चीन में आयोजित विश्व कैडेट शतरंज (चेस) प्रतियोगिता 2019 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उसके परिवार के पास इसके लिए धन नहीं है। इसलिए उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद मांगी है। एशानी ने प्रधानमंत्री को बताया है कि व‍ह कक्षा तीन में पढ़ती है। शतरंज के प्रति अपनी रुचि को लेकर वह कहती है कि जब प्रधानमंत्री ले भूटान के राजकुमार को शतरंज गिफ्ट में दिया था, तब से उसके मन में इस खेल में रुचि हुई। अब जब उसका चयन विश्व कैडेट शतरंज (चेस) प्रतियोगिता में हो गया है तो वह चाहती है कि उसके पिताजी या कोच उसके साथ चीन जाएं, जिसके लिए उसे PM से आर्थिक मदद की जरूरत है।

आपको बता दें कि पटना के पटेल नगर में जन्मी एशानी इन दिनों पिता के साथ बनारस में रहती है। जहां पिता मनीष पाठक विमानपत्तन प्राधिकरण में प्रबंधक स्तर के पदाधिकारी हैं। एशानी ने प्रधानमंत्री से मदद उनके लोकसभा क्षेत्र बनारस से जुड़ी होने के कारण मांगी है। दरसल अप्रैल 2017 में सनबीम स्कूल बनारस की ओर से उसने पहली बार शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वह नोएडा में 18 से 20 अगस्त 2017 तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ओर से चुनी गई। फिर तो उसपर चैंपियन बनने का धुन सवार हुआ। उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में मौका भी मिलता गया। एशानी बीते 1 से 10 अप्रैल तक श्रीलंका में आयोजित एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर स्वदेश लौटी। इसके बाद चीन में 20 अगस्त से होने वाली विश्व शतरंज प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *