ललन सिंह को झटका, कौन होगा जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 8 दिसंबर को होगा फैसला

जदयू के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आठ दिसंबर को होगा। अगले दिन नौ को नाम की घोषणा होगी। इसके लिए सात दिसंबर को नामांकन होगा। 10 और 11 दिसंबर को पार्टी का खुला अधिवेशन होगा। ये सभी कार्यक्रम के दिल्ली में होने की उम्मीद है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। इसके पहले बिहार में पंचायत इकाई से बिहार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। जदयू के बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

मुंगेर के सांसद ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के वोटर होते हैं। इधर 13 से 15 नवंबर तक राज्य में पंचायत इकाई का चुनाव कराया जाएगा। वहीं, 16 से 18 नवंबर तक प्रखंड इकाई व 19 से 22 नवंबर तक जिला इकाई का चुनाव संपन्न होगा। इसके बाद राज्य परिषद सदस्यों की सूची जारी होगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसकी तिथि जल्द घोषित होगी। राज्य परिषद के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के वोटर होते हैं। हर विस से एक-एक सदस्य राज्य परिषद में होते हैं। संगठन के चुनाव को लेकर ही पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *