आज का अपना दिन जानें, किसको मिलेंगे पैसे, किनका बढ़ेगा समाज में सम्मान

पटना : बुधवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? किसको पहुंचेगा आर्थिक लाभ, किनका बढ़ेगा मान और सम्मान यह हम बताने जा रहे हैं। डेली बिहार मेष राशि से लेकर मीन राशि तक वालों का बताएगा राशिफल। सबसे पहले मेष राशि : इस राशि के लोगों का 28 अगस्त का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बीमार पड़े लोगों की सेहत में सुधार होने का योग है। धन लाभ का भी संयोग बन रहा है। वृषभ : पुरानी समस्याओं का आज अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजना पर काम कर सकते हैं। मिथुन: मिथुन राशि वाले खर्च और कर्ज को लेकर चिंतिंत रहेंगे। बनते कामों में कुछ बाधाएं आने की आशंका है। अपनी मां की सेहत का ख्याल रखें। कर्क : इस राशि का बुधवार का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। सभी काम बनेंगे।

सिंह, कन्या और तुला वाले दें ध्यान : बुधवार का दिन इन तीनों राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। हालांकि काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। सिंह और कन्या राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। पूजा-अर्चना से मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें और अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें। मनमाना व्यवहार मुसीबत में डाल सकता है।

वृश्चिक, धनु और मकर : वृश्चिक वालों को जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धनु राशि के लोग सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसी चीजों में शामिल हो सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मकर वालों का दिन मनोरंजन से जुड़े कामों में व्यतीत होने वाला है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वहीं, कुंभ और मीन राशि वालों का क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि इनको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *