MS धोनी को BJP का चुनावी आफर, कहा- भाजपा जॉइन कीजिये और इलेक्शन लड़िये, जीत आपकी होगी

भाजपा सांसद की राय- राजनीति में आएँ महेंद्र सिंह धौनी, लड़ें अगला लोकसभा चुनाव

भारत के महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले एमएस धोनी ने शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। धोनी के इस फैसले के बाद लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भी एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया है और दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने धोनी को राजनीति में आकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की नसीहत दे डाली है।

बता दें कि सुब्रमण्यन स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं लेकिन किसी और चीज से नहीं। जिस तरह उन्होंने क्रिकेट में बाधाओं के खिलाफ लड़ने और टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व करने की उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उसी तरह सार्वजनिक जीवन में भी उन्हें ऐसा करना चाहिए। उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।”

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद जयहिंद ने भी धोनी के रिटायरमेंट पर ऐसा ही कुछ ट्वीट किया था। शहजाद ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘कभी सीएम पद के लिए धोनी? रिवर्ट करें अगर आप भी यही चाहते हैं तो।’ बता दें कि एमएस धोनी के रिटायरमेंट से भारत ही नहीं पूरे क्रिकेट जगत के क्रिकेट फैंस को निराशा हुई है। हालांकि धोनी अभी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट करते हुए धोनी का आखिरी फेयरवेल मैच रांची में कराने की मांग की है। सोरेन ने लिखा कि हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को अब नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। सोरेन ने बीसीसीआई से अपील की कि धोनी का एक फेयरवेल मैच होना चाहिए।

एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर उनकी पत्नी साक्षी ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में साक्षी ने लिखा कि ‘आपने जो हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। आपकी उपलब्धियों पर और आप जो व्यक्ति हैं, उस पर मुझे गर्व है। मुझे विश्वास है कि अपने जुनून को अलविदा करने के लिए आपने अपने आंसुओँ को रोका होगा।आपकी सेहत, खुशियों और आगे आने वाली खूबसूरत चीजों की कामना करती हूं।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *