बिहार में RJD बना सबसे बड़ी पार्टी, ओवैसी को लालू ने दिया झटका, AIMIM के 4 MLA राजद में ​शामिल

PATNA : ओवैसी की पार्टी AIMIM टूटी, 4 विधायक RJD के साथ, एक बार फिर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी राजद, 80 विधायकों के साथ भाजपा को पछाड़ा : राजद फिर से बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। विधान सभा चुनाव 2020 में लोगों ने राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनाया था और राजद को 75 सीटें हासिल हुई थीं। तब 74 विधायकों की जीत के साथ भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। महज एक सीट का अंतर दोनों के बीच था। लेकिन भाजपा ने मुकेश सहनी की पार्टी के 3 विधायकों को अपनी ओर ले आया और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई। भाजपा के विधायकों की संख्या अभी 77 है। ऐसे समय में चारों मुस्लिम विधायक राजद में शामिल हुए है जब शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहिब राज्यसभा नहीं भेजे जाने के कारण राजद छोड़ चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को बिहार विधान सभा में पहुंचे और विधान सभा अध्यक्ष को ओवैसी की पार्टी एआईएमएम के चार विधायकों के राजद में शामिल होने का पत्र दिया। बता दें कि बोचहा उपचुनाव के बाद राजद के सदस्यों की संख्या बढ़कर पहले ही 75 जोड़ एक यानी 76 है। अब एआईएमएम के चार विधायकों का साथ मिलने के बाद राजद के विधायकों की संख्या 80 पुहंच चुकी है। यानी भाजपा के 77 विधायकों की तुलना में राजद के पास 80 विधायक हो गए हैं।

राजद के विधायक अनंत सिंह को 10 की सजा हो चुकी है। लेकिन अभी तक उनकी विधायकी नहीं गई है। उनकी विधायकी चली भी जाती है तब भी राजद ही सबसे बड़ी पार्टी रहेगी। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इन दिनों पटना में ही हैं। AIMIM में सिर्फ उसके प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान ही रह गए हैं। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा अभी जो परिस्थिति है उसमें आम लोगों की लड़ाई राजद ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ सकती है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *