गरीब जनता के लिए बुरी खबर, आठ से 10 रुपए और बढ़ जाएंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें

PATNA : अगले साल आठ से 10 रुपए और बढ़ जाएंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें : अभी बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 85 डॉलर प्रति बैरल हैं, जो अगले तीन से छह महीनों में 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। इसके 100 डॉलर तक पहुंचने पर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल वर्तमान कीमतों से 8-10 रुपए प्रति लीटर और महंगे हो जाएंगे।

राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे ज्यादा वैट वाले राज्यों में कीमतों में और इजाफा होगा। दरअसल कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल की कीमत औसतन 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाती है। इराक के तेल मंत्री एहसान अब्दुल जब्बारी के मुताबिक, अगले साल पहली और दूसरी तिमाही के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू लेगा। ब्रेंट का वर्तमान भाव (85 डॉलर) पहले ही एक साल पहले (42.5 डॉलर) के मुकाबले दोगुना है। इससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा आयात करता है। यह आयात बढ़ाना पड़ सकता है। एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स एनालिटिक्स के मुताबिक, त्योहारों और शादियों के चलते अगले कुछ महीनों के दौरान भारत में पेट्रोलियम की मांग बढ़ेगी।

इस साल अब तक भारत के लिए क्रूड का आयात भाव : जनवरी 54.79 फरवरी 61.22 मार्च 64.73 अप्रैल 63.40 मई 66.95 जून 71.98 जुलाई 73.54 अगस्त 69.80 सितंबर 75.13 अक्टूबर 85.00

नया संकट: 2022 में कच्चा तेल जा सकता है सौ डॉलर पार (सभी महीनों के औसत भाव डॉलर में, स्रोत: पीपीएसी)

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *