रांची-आरा और सासाराम-रांची इंटरसिटी का शुरू हुआ परिचालन, बिहार-झारखंड के लोगों को राहत

सासाराम और आरा रूट पर फिर से दौड़ेगी इंटरसिटी:कोरोना के कारण 15 महीने से बंद रांची-आरा इंटरसिटी और सासाराम-रांची इंटरसिटी का फिर से शुरू होगा परिचालन ;

रांची से आरा तक जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 08640/08639 का परिचालन लगभग 15 माह बाद एक बार फिर 26 जून से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन रांची से प्रत्येक शनिवार रात 09.05 में खुलेगी, जो अगले दिन रविवार को आरा पहुंचेगी।

वहीं, यह ट्रेन रविवार सुबह 10:00 बजे आरा से खुलेगी और अगले दिन सोमवार को रांची पहुंचेगी। प्रत्येक शनिवार को रात 09:05 में रांची से खुलने के बाद यह ट्रेन अगले दिन रविवार को सुबह 4:40 पर सासाराम पहुंचेगी और 5:00 बजे आरा के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं रविवार को सुबह 10:00 बजे आरा से खुलने के बाद यह ट्रेन सासाराम 11:50 पर पहुंचेगी और 12:10 पर रांची के लिए प्रस्थान करेगी।

रांची-सासाराम इंटरसिटी सोमवार से शनिवार तक

उसी समय से बंद ट्रेन संख्या 08635/ 08636 रांची -सासाराम इंटरसिटी सप्ताहिक ट्रेन अब सोमवार से शनिवार तक पटरियों पर दौड़ेगी। यह ट्रेन रांची से प्रतिदिन रात में 10:15 में खुलेगी। सासाराम से यह ट्रेन प्रातः 3:40 में खुलेंगी। ट्रेन का ठहराव सासाराम के अलावा डिहरी ऑन सोन में भी होगा, जो रांची से चलकर रात 11:23 पर डिहरी ऑन सोन पहुंचेगी। वहीं, सासाराम से खुलने वाली ट्रेन सुबह 3:55 पर डिहरी ऑन सोन पहुंचेगी।

टाटा -अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन भी हो गई है चालू

कोरोना काल से ही बंद टाटा से चलने वाली ट्रेन सांख्य 08103/ 08104 टाटा -अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन को 21 जून से ही शुरू कर दिया गया है। लगभग 15 महीने बाद आरा व सासाराम से रांची तथा टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस संचालित होने से रोहतास जिले के लोगों में खुशी देखी जा रही

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *