‘भुसकौल’ होते हैं बिहार के सरकारी स्कूली के बच्चे, 10वीं के 76% छात्र साइंस की ABCD नहीं जानते

PATNA-कहने के लिए बिहार महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की धरती है जिन्होंने शुन्य का अविष्कार किया था। यही वह धरती हैं जहां एक से एक गणितज्ञ और वैज्ञानिकों ने देश को नए मुकाम पर पहुंचाने का काम किया। वर्तमान समय की बात करें तो यहां के मुख्य कर्ता धर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पटना एनआईटी के छात्र रह चुके हैं। कुल मिलाकर कहना यह है कि इस सबके बाद भी यहां की शिक्षा व्यवस्था जस की तस है। चौपट है। बेकार है। सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ताजा अपडेट के अनुसार दैनिक भास्कर स्कूली बच्चों के बीच जाकर एक सर्वे किया है। इसमें चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं। सर्वे कहता है कि बिहार में 10वीं के 76% बच्चे साइंस की ABCD भी नहीं जानते हैं। आइए डिटेल में पढ़ते हैं क्या है पूरा मामला..

बिहार में 10वीं के 76% बच्चे साइंस की ABCD भी नहीं जानते : नेशनल अचीवमेंट सर्वे- 2021 के अनुसार बिहार में 8वीं के 39% छात्रों को साइंस व सोशल साइंस तथा 10वीं के 76% बच्चों को साइंस पाठ्यक्रम की बेसिक जानकारी नहीं है। ये बच्चे बेसिक लेवल से नीचे हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई है। कक्षा 3, 5, 8 व 10वीं के छात्रों के बीच पिछले साल 12 नवंबर को सर्वे कराया गया था। कक्षा 3 व 5 के बच्चों के लिए भाषा, गणित तथा एनवायरनमेंटल स्टडीज, कक्षा 8 के बच्चों के लिए भाषा, गणित, साइंस व सोशल साइंस तथा 10वीं के छात्रों के लिए मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज, गणित, साइंस, सोशल साइंस तथा इंग्लिश विषय में यह सर्वे कराया गया था।

बेसिक व बेसिक स्तर से नीचे में छात्राओं की संख्या ज्यादा
10वीं में बेसिक व बेसिक स्तर से नीचे में छात्राओं की संख्या हर विषय में ज्यादा है। गणित में 74% छात्राएं व 66% छात्र इस कैटेगरी में हैं। साइंस में 94% छात्राएं तथा 89 %छात्र, सोशल साइंस में 90% छात्राएं तथा 84% छात्र, अंग्रेजी में 58% छात्राएं तथा 51% छात्र, व मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज में 92% छात्राएं तथा 88% छात्र इसी कैटेगरी में हैं।

कक्षा-10- साइंस में 76 सोशल साइंस में 68 % बच्चों को बेसिक ज्ञान नहीं
रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 10वीं में गणित में 27, अंग्रेजी में 35, साइंस में 76, मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज में 63 तथा सोशल साइंस में 68 % बच्चे बेसिक स्तर से नीचे हैं। सीखने के हर स्तर पर इन्हें गाइडेंस की जरूरत है। सर्वे के अनुसार गणित में 44% बच्चों को बेसिक जानकारी है, 16% को साइंस, 19% बच्चों को सोशल साइंस की बेसिक जानकारी है।

चौंकाने वाले तथ्य : 8वीं कक्षा के 29% बच्चों को भाषा व 27% गणित के बारे में कुछ नहीं पता
बिहार में 5588 स्कूलों में सर्वे आयोजित किया गया था। इसमें सरकारी, निजी, सरकारी सहायता प्राप्त इत्यादि सभी स्कूल हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *