सरकारी नौकरी देने में बिहार बना नं 1, आज 96 823 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे नीतीश-तेजस्वी

PATNA- मुख्यमंत्री गांधी मैदान में 16 जिलों के 26 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्रनियुक्ति पत्र: राज्य के करीब एक लाख युवाओं की नई पारी आज से = बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को शनिवार को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। मुख्य समारोह गांधी मैदान में होगा। यहां 16 जिले के शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौपेंगे। शेष शिक्षकों को अपने जिलों में समारोह कर नियुक्ति-पत्र दिया जाएगा। गांधी मैदान में इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान में सौ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

दूसरे चरण में सफल 94 हजार अभ्यर्थियों में 73 हजार शिक्षकों की संबधित जिलों में काउंसिलिंग हो चुकी है। पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 शिक्षकों को भी साथ में

औपबंधिक नियुक्ति-पत्र दिये जाएंगे।

पहले चरण के शिक्षकों को नवंबर में दिया गया था नियुक्ति पत्र: पहले चरण के शिक्षकों को दो नवंबर 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। 70 दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों को दूसरी बार नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है। पहले चरण के सफल शिक्षकों को दो नवंबर, 2023 को नियुक्ति-पत्र दिया गया था। इसके एक लाख दो हजार शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं, दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। इस बार भी शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही दूसरे चरण की नियुक्ति परीक्षा के पूरक रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी किये जाने की उम्मीद है।

गेट पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा

पटना। गांधी मैदान में सभी गेट पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और डीएम डॉ. चंद्रशेख्रार सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया। गांधी मैदान में अस्थायी नियंत्रण कक्ष, अस्थायी थाना, मेडिकल टीम, वाटर एटीएम भी रहेगा। डीएम ने बताया कि गांधी मैदान परिसर में साढ़े तीन सौ बसें लगेंगी। जेपी गंगा पथ पर भी पार्किंग की व्यवस्था है। गांधी मैदान के चारों ओर एंबुलेंस रहेगी। गेट नंबर 10 से वाहनों का प्रवेश होगा। गेट नंबर चार एवं पांच से लोग पैदल अंदर जाएंगे। मीडिया कर्मियों के लिए गेट नंबर 13 से प्रवेश करने की व्यवस्था रखी गई है। प्रवेश के लिए शिक्षकों को पास दिया गया है। पास नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *