RCP सिंह को आया गुस्सा, सवाल पूछने पर पत्रकारों को झाड़ा, मुश्किल लग रहा राजसभा जाना

RCP का टिकट फंसा तो पत्रकारों पर झल्लाए:ललन सिंह ने सवाल टाला, उधर केंद्रीय मंत्री झुझलाकर बोले- आपको ही भिजवा देते हैं…मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU में अंदरखाने सब ठीक नहीं है। फिलहाल राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी तेज है। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कयासबाजी JDU को लेकर हो रही है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री RCP सिंह की खाली हो रही सीट पर अब तक ऐलान नहीं हुआ है। इससे पार्टी का कथित दोनों धड़े ललन गुट और RCP गुट बेचैन है। इन सब खबरों के बीच बुधवार को पत्रकारों पर ही सिंह झल्ला गए।

तीसरी बार उनके राज्यसभा जाने के सवाल पर झल्लाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, आप (पत्रकार) बिहार से हैं, आपको ही भेजा जाएगा। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि हो सकता है उनके नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

वहीं, बुधवार को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जब पत्रकारों ने RCP के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तय नहीं हुआ है। कुछ नहीं जानते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है।’

बता दें, सिंह पहली बार 2010 में राज्यसभा सांसद बने थे। फिर 2016 में JDU ने उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा। इस बार यदि वो राज्यसभा जाते हैं तो उनका ये तीसरा टर्म होगा।

CM या पार्टी अध्यक्ष से बात हुई की नहीं

राज्यसभा में तीसरी बार भेजे जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वह गोलमोल जवाब देते नजर आए। झल्लाते हुए उन्होंने कहा, ‘ये सब कहने की चीज होती है क्या, हमको क्या पता है कि हम जा रहे हैं या नहीं जा रहे हैं।’

जब उनसे पूछा गया कि इसको लेकर मुख्यमंत्री या राष्ट्रीय अध्यक्ष से कुछ बात हुई है तो उन्होंने कहा, ‘आपको इससे क्या मतलब है।’

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *