अयोध्या मंदिर को लेकर न्यूयॉर्क से न्यूजीलैंड तक राम नाम की गूंज, सब ने मिलकर मनाई दिवाली

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अमेरिका से लेकर नेपाल तक कई देशों में राम नाम की गूंज रही। अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, त्रिनिदाद-टोबैगो में लोगों ने एकत्रित होकर दीप प्रज्ज्वलित किए। कनाडा, मॉरीशस और फिजी, फ्रांस और ब्रिटेन में भी लोग राम भक्ति में मगन नजर आए।न्यूयॉर्क से न्यूजीलैंड तक राम नाम की गूंज

अमेरिका में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर सहित देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को यहां पूरे देश में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए। टाइम्स स्क्वायर पर लड्डू बांटे गए। साथ ही स्क्रीन पर राम मंदिर की तस्वीरें और दृश्य भी प्रदर्शित किए गए।

वाशिंगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी अमेरिकी समुदाय के लोग भी समारोह में शामिल हुए। मुस्लिम ऑफ अमेरिका संगठन के सदस्य साजिद तरार ने कहा, मैं यहां शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आया हूं। सिख ऑफ अमेरिका संगठन के सदस्य जस्सी सिंह ने कहा, यह एक बहुत ही खुशी का मौका है।

एफिल टावर तक निकली झांकी फ्रांस की राजधानी पेरिस में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भारतीय मूल के लोगों ने भगवान राम की झांकी निकाली। ये पेरिस के अहम इलाकों से होते हुए शाम को एफिल टावर पहुंची।

लंदन में निकाली कार रैली ब्रिटेन में हिंदू समुदाय के लोगों ने कार रैली निकाली। रैली पश्चिमी लंदन से होते हुए पूर्वी लंदन पहुंची। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 100 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में हुए कार्यक्रम सिडनी के पररामट्टा पार्क और मेलबर्न के किंग्सले पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्रिस्बेन, पर्थ, एडिलेड और न्यू साउथ वेल्स में भी विश्व हिंदू परिषद के अलावा 25-50 संगठनो ने कार्यक्रम किए।

त्रिनिदाद-टोबैगो में जलाए गए दीये त्रिनिदाद-टोबैगो में अयोध्या में राम के भजन एवं गीत भी गाए गए। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में दीये प्रज्वलित किए।

मैक्सिको राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

मॉरीशस हिंदू समुदाय के लोगों को विशेष छुट्टी

मॉरीशस के मशहूर रोश बोइस रामायण ग्रुप ने राम भजनों का आयोजन किया। इस दौरान माहौल में भक्ति, शांति और एकता की भावना दिखी। मॉरीशस सरकार ने इस अवसर पर प्रार्थनाओं में भाग लेने के लिए हिंदू समुदाय के लोगों को दो घंटे की विशेष छुट्टी दी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ ने एक्स पर पोस्ट किया, आइए श्री राम के अयोध्या लौटने पर खुशी मनाएं। उनका आशीर्वाद और शिक्षाएं शांति और समृद्धि की दिशा में हमारा मार्ग प्रशस्त करती रहें।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर मैक्सिको के क्वेरेटारो शहर में पहले राम मंदिर की स्थापना की गई। इस दौरान यहां भारत से लाए गए राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस शहर में भगवान हनुमान का भी मंदिर है। भारतीय दूतावास ने कहा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक अमेरिकी पुजारी द्वारा मैक्सिकन मेजबानों और भारत से लाई गई मूर्तियों के साथ किया गया था। भारतीय प्रवासियों द्वारा गाए गए भजन और गीत पूरे हॉल में गूंज रहे थे, जिससे वातावरण दिव्य ऊर्जा से भर गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने भाग लिया।

फिजी राम लला के लिए पांच दिन तक मना उत्सव

फिजी में सोमवार यानी 22 जनवरी को 18 जनवरी से शुरू हुए रामलला उत्सव का समापन हुआ। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और फिजी की श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा की ओर स इस उत्सव का आयोजन किया गया था।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *