बिहार बोर्ड में मचा हड़कंप, मैट्रिक परीक्षा की 3600 कॉपियां गायब, जांच शुरू

PATNA : लाख प्रयास के बाद भी बिहार बोर्ड सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकार और बोर्ड प्रशासन लाख दावा क्यों ना करें लेकिन सच है की बोर्ड में अब भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खुलेआम पैसों का लेने देन हो रहा है। खराब को पास और पास को फर्स्ट करवाया जा रहा है।

ताजा अपडेट के अनुसार पिछले साल की तरह इस बार भी मैट्रीक परीक्षा की हजारों कॉपियां गायब होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार लगभग 3600 कॉपियां गायब हो गई है। लाख प्रयास के बाद भी यह पता नहीं चल पा रहा है की आखिर कॉपियां कहा गायब हुई है। अधिकारियों के अनुसार ये

मामला कटिहार की बताई जा रही है। सभी कॉपियां हिंदी विषय की हैं। मीडिया में चल रही खबर के अनुसार खिड़की तोड़कर कॉपी गायब की गई है। जानकारी के मुताबिक सभी कॉपियां भागलपुर जिला से जांच के लिए कटिहार हाई स्कूल भेजी गई थीं। मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को मिली तो इसे दबाते हुए गुपचुप तरीके से नगर थाना में चोरी का एक मामला दर्ज कराया गया है। जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर कटिहार हाई स्कूल में तैनात रात्रि प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

दूसरी ओर मामला उजागर होने के बाद आनन फानन में केस दर्ज कार्रवाई जा रही है। इस मामले में एक गार्ड को भी निलंबित किया गया है। पुलिस फिलहाल तमाम विषय पर गहराई से तफ्तीश कर रही है। चर्चा यह भी है कि दो हजार रूपये में खाली पड़ी कॉपियों में नंबर भर देने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुछ भी पता नहीं होने की बात कह रहे हैं और इसे मामूली चोरी की घटना बता रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए जल्द दोषियों तक पहुंचने की बात कह रही है।

बताते चले की पिछले साल भी कई केंद्रो से लगभग 42 हजार कॉपियां गायब हुई थी। इस मामले में कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *