2 दुल्हनियां संग दूल्हे की शादी, पहली- गर्लफ्रैंड तो दूजी मां-बाप की पसंद, शादी का VIDEO हो रहा वायरल

मध्य प्रदेश: 2 वधुओं संग वर की शादी, पहली- GF तो दूजी मां-बाप की पसंद, शादी का VIDEO हो रहा वायरल

मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अनोखी शादी की है। शादी के मंडप में इस शख्स ने दो लड़कियों के शादी की। पहली लड़की इस शख्स की गर्लफ्रेंड है और दूसरी लड़की वो है जिसको उसके मां-बाप ने शादी के लिए पसंद किया था। बैतूल के रहने वाले संदीप उइके ने 8 जुलाई घोडाडोंगरी ब्लॉक के केरिया गांव में यह शादी की। अब यह शादी सुर्खियां बंटोर रही है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

माजरा क्या है: संदीप की शादी जिन दो लड़कियों से हुई है, उसमें एक होशंगाबाद जिले और दूसरी कोयलारी गांव की रहने वाली है। भोपाल में पढ़ाई करने के दौरान संदीप होशंगाबाद की लड़की से संपर्क में आया दोनों की नजरें मिली और एक दूसरे को दिल दे बैठे। वहीं संदीप के लिए उसके मां-बाप ने पहले से ही लड़की तलाश रखी थी।

शादी के दिन जब विवाद बढ़ा तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में चर्चा के बाद यह फैसला हुआ कि अगर दोनों लड़कियां संदीप से विवाह करने के लिए राजी हैं तो दोनों की शादी संदीप से करा दी जाए। लड़कियों की राय जानी गई तो दोनों ने शादी के सहमति जता दी जिसके बाद दोनों की शादी संदीप से करा दी गई।

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस शादी को लेकर मजेदार कमेंट लिख रहे हैं @GaneshJ22943744 ने लिखा है बहुत-बहुत बधाई। दूल्हें के बारे में एक चीज अच्छी लगी इसने किसी का दिल नहीं तोड़ा।

शादी समारोह केरिया गांव में ही आयोजित किया गया। पंचायत का कहना है कि तीनों परिवारों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी जिसके बाद तीनों की शादी करा दी गई। यह पहली बार है जब एक ही दूल्हें ने दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जिने मरने की कसमें खाईं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *